छत्तीसगढ़

जिले के युवाओ ने किया करोडो़ का रूपये का भ्रष्टाचार का खुलासा

भिलाई (काकाखबरीलाल). दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के युवाओं ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। युवाओं ने गांव में दो दशकों में किए सरपंच के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। युवाओं की सूझबूझ से प्रशासन ने जांच के बाद पूर्व सरपंच के खिलाफ फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया है। दरअसल पाटन के रूही गांव के पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर और उनकी पत्नी ईश्वरी सिंगौर के 10 वर्षो के कार्यकाल में विकास की राशि में घपलेबाजी को युवाओं ने पकड़ा। उन्होंने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, पानी जैसे कामों में अनियमितता करते हुए करोड़ो रुपए की हेराफेरी की। युवाओं ने RTI के जरिए सारे दस्तावेज निकालकर मामले का पर्दाफाश किया। पाटन SDM विनय पोयाम ने थाने में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है, इसमें SDM की जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!