छत्तीसगढ़

आपस में लड़ रहे परिवार को समझाने गई पुलिस टीम – परिवार ने पुलिस का ही सर फोडा़

बिलासपुर में शुक्रवार रात जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। टंगिया से वार कर युवक ने एक पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग निकला है। इससे पहले पहुंची डायल-112 की टीम को गालियां देकर भगा दिया था। घायल जवान को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मनीराम सोनवानी ने अपनी जमीन किसी को बेची है। उससे मिली रकम परिवार में बांट दी, लेकिन इसको लेकर सुनील संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि रकम कम मिली है उसे। बताया जा रहा है कि जब दूसरा पक्ष शुक्रवार को जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचा तो आरोपी उन्हें रोकने के लिए पहुंच गए। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया। पुलिस पहुंची तो उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि जवानों को देखते ही मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कांस्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुनील ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस पर साथी पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और अफसरों को इसकी जानकारी दी। तब तक सुनील मौके से फरार हो गया।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!