छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचा युवक कहा साहब, प्लीज मेरी शादी करवा दो, लड़की भी आप ही ढूंढ दो

कलेक्टर जनदर्शन में एक अजीबो-गरीब फरियाद लेकर युवक पहुंचा। युवक ने दुर्ग कलेक्टर से अपनी शादी करवाने के लिए आवेदन दिया। युवक ने सामूहिक विवाह योजना में विवाह कराने का आग्रह करते हुए अपने लिए एक सुशील कन्या खोजने का भी जिम्मा कलेक्टर साहब को दे दिया। जिस पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने मुस्कुराते हुए कहा कि वधु तो आपको ही ढूंढनी पड़ेगी। रही बात शादी की तो शादी हम करवा देंगे। युवक और उसके आवेदन को देखकर बाकी अधिकारी भी मुस्कुरा पड़े। वहीं अपनी समस्या का निराकरण होने पर युवक ने राहत की सांस ली।दुर्ग नगर निगम की 2 महिलाएं पेंशन राशि की समस्या लेकर जनदर्शन में पहुंची। सुलोचना ने 22 महीने से पेंशन खाते में नहीं आने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की थी। कलेक्टर ने इस संबंध में निगम आयुक्त हरेश मंडावी, समाज कल्याण अधिकारी डोनर ठाकुर को निर्देशित किया। इन्होंने बैंक में जाकर इस संबंध में जांच की। जांच में पाया गया कि केवाईसी अपडेट नहीं था क्योंकि थंब इंप्रेशन से संबंधित दिक्कतें आ रही थी। मौके पर ही तकनीकी समस्या का निराकरण किया गया। सुलोचना के 22 महीने की पेंशन राशि 14000 रुपए बैंक खाते में चली गई। इसी तरह से एक अन्य मामले में 14000 रुपए की पेंशन राशि खाते में गई।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जनदर्शन से संबंधित आवेदनों की समीक्षा बैठक में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में आए आवेदन नागरिकों की जरूरी समस्याओं से संबंधित होते हैं। इनका त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय सीमा पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। जिन समस्याओं का निराकरण प्रशासन स्तर से संभव है उन्हें प्रशासनिक स्तर पर तथा जिन समस्याओं के निराकरण में राज्य शासन द्वारा मार्गदर्शन की जरूरत है वहां पर राज्य शासन से मार्गदर्शन लेकर समस्याएं हल कराएं।कलेक्टर ने कहा कि सभी आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं होता। जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को सूचना दी जाए। कलेक्टर ने लीड बैंक ऑफिसर को बताया कि जनदर्शन में कुछ मामले बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ मामले शॉपिंग कॉल से संबंधित धोखाधड़ी के हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का त्वरित निराकरण भी करें और नागरिकों की समस्या का समाधान भी करें। इसके साथ ही बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए लगातार जागरूकता शिविरों का आयोजन करें ताकि लोग बैंकिंग से संबंधित अपनी जरूरी जानकारियां साझा करने से बचें।
बैंकिंग फ्रॉड आदि होते हैं उन पर भी जानकारी दी जाए तो काफी हद तक यह समस्या रुक पाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कुछ मामलों में राजस्व विभाग से संबंधित होते हैं इनमे अतिक्रमण आदि के प्रकरण होते हैं। ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित जो मामले हैं जैसे ड्रेनेज की समस्या या पानी बिजली की समस्या के मामले हैं। यह सारी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाए। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित होती हैं। इन समस्याओं का प्रभावी निराकरण तभी संभव है। अमृत मिशन जैसी योजनाओं के शीघ्रता शीघ्र क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!