पटेवा
पटेवा:माता-पिता का ध्यान नही रखते हो कहकर पिटाई

पटेवा । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का ईट से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। ज्योति कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिंघनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है । कक्षा 8वीं तक पढी लिखी है। रोजी मजदूरी का काम करती है । दिनांक 16/08/2025 के दोपहर करीबन 02.30 बजे मैं अपने घर में रहकर काम कर रही थी, कि पति नाथूराम कोसरिया द्वारा माता-पिता का ध्यान नही रखते हो कहकर व घरेलू बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का व ईट से मारपीट किया है, मारपीट से सिर एवं बांये हाथ में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को कृष्ण कुमार घृतलहरे, सुरेश महिलांग देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1























