छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वित्त विभाग के तहत संचालनालय स्टेट ऑडिट ने 65 पदों पर भ​र्ती निकाली है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर पदों के लिए है। आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि भर्ती में छत्तीसगढ़ के मूल युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तय की है। वहीं 12 दिसम्बर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है।
इन पदों पर निकली भर्ती
सीनियर ऑडिटर (ज्येष्ठ संपरीक्षक) के कुल 11 और असिस्टेंट ऑडिटर (सहायक संपरीक्षक) के 54 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू होगी।

आपको बता दें कि आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवम्बर तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 दिसंबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसम्बर तय की गई है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!