छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का बड़ा फैसला सीमावर्ती जिलों में बनेंगे स्थाई चेक पोस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सी.सी.टी.वी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा राज्य से लगती हैं वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्थाई अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने को कहा है। इन स्थानों में सी.सी.टीवी कैमरा की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेंगे और निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!