छत्तीसगढ़
अंचल के स्वच्छता वारियर्स केटू साथुवा लोगों के लिए मिसाल

(सरायपाली काकाखबरीलाल).सन 1942 से शुरू हुआ गांधी पदयात्रा जो कि आज तक अंचल में चल रहा है। पिछले वर्ष 2 अक्टूबर 2019 को किया गया पदयात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस अभियान के प्रणेता पं जयदेव सतपथी द्वारा स्वच्छता पर जोर देकर इस अभियान की शुरुआत किया गया था। वे गाँव की गली मोहल्ले, तालाब की घाट की सफाई स्वयं करते थे। इससे प्रेरणा लेकर अंचल के लोग भी इस स्वच्छता अभियान में भाग लेते हैं। इसी प्रकार तोषगांव के समाजसेवी केटु साथुवा। तालाब की घाट की साफ सफाई, गली मोहल्ले की सफाई का विशेष ध्यान देते हैं। केटु साथुवा अंचल के लोगों के लिए एक नया प्रेरणा स्रोत से कम नहीं है।
AD#1























