महासमुंद

मनरेगा कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण

काकाखबरीलाल/महासमुंद:- महासमुंद जिला पंचायत सदस्य चंदन टिकेचन्द माछु के द्वारा अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए रोजगार गारंटी योजना के तहत हो रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान सरपंच सचिव रोजगार सहायक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मजदूरों का मजदूरी भुगतान समय पर किया जाने साथ ही क्षेत्र के जनताओं के मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने का हिदायत दिया गया माननीय जिला पंचायत सदस्य द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया ग्राम पंचायत बम्हनी, बैतारी, डोगरीपाली, झारमुड़ा, राजपुर व रामपुर के कार्यों का निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यरत मजदूरों ने सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे है। जिला पंचायत सदस्य चंदन टिकेचन्द माछु ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को अधिक से अधिक मनरेगा योजना का लाभ उठाने की बात कही है लॉक डाउन में मजदूर भाईयो का काम बंद है उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है सरकार द्वारा मनरेगा का काम चालू किया है शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्य करने की अपील की है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!