छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग में इन….. पदों पर निकली बंफर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी व्यक्ति हेल्थ सेक्टर में जॉब पाने की तैयारी कर रहा है, उसके लिए यह सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ कई पदों के लिए भर्ती जारी की है और इसके आवेदन के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ शासन से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग, सपोर्टिंग स्टॉफ और सिक्योरिटी गार्ड के ढेरों पदों के लिए वैकेंसी जारी की है।

इन तारीखों तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी नर्सिंग ऑफिसर के लिए 20 अक्टूबर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग सपोर्टिंग स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड के लिए 22 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर केंद्रीय जेल के सामने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट durg.gov.in का पर जाकर देख सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!