
महासमुंद।सरायपाली – विकास यात्रा के दौरान आज महासमुंद जिले के सरायपाली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल के साथ ई-रिक्षा की सवारी की। श्रम विभाग द्वारा बसना के आनंद विलास जिन्हें 50 हजार की अनुदान राषि पर यह ई-रिक्षा प्राप्त हुआ है, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को सवारी कराते हुए बेहद आनंद और सुकुन का अहसास हुआ। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा एक लाख 60 हजार रूपए की राषि से बैटरी चलित ई-रिक्षा के लिए 50 हजार रूपए की अनुदान राषि दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विकास यात्रा के दौरान बनाए गए विभिन्न विभागों के विकास प्रदर्षनीयों का अवलोकन किया और हितग्राहियों से रू-ब-रू होकर बातचीत भी की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिरायु योजना तथा मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत स्वस्थ्य हुए बच्चों हर्शिता पटेल, नरेष और मोहर बाई को अपना आषीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वालों बच्चों को अपना आषीर्वाद भी दिया। उन्होंने जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से एक हजार 452 आंगनबाड़ियों को उज्ज्वला गैस कनेक्षन से लाभान्वित भी किया। मुख्यमंत्री ने 15 निःषक्तजनों को बैटरी चलित ट्राईसिकल प्रदाय किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्षन के आबंटन में महासमुंद प्रथम

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेषव्यापी विकास यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्षन के आबंटन में महासमुंद जिले की उपलब्धि पर खुषी व्यक्त करते हुए सराहना की। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत प्रदेष में अब तक लगभग 19 लाख हितग्राहियों को रसोई गैस का कनेक्षन प्रदान किए जा चुके है। इनमें महासमुंद जिले में प्रदेष भर में सबसे अधिक एक लाख 5 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्षन का वितरण हुआ है।























