छत्तीसगढ़

जिले में डॉक्टर की बेदम पिटाई डॉक्टर्स पहुंचे थाने

राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉक्टर मनोज लाहोटी के साथ बंद कमरे में मारपीट की गई है. यह मारपीट महिला आयोग के कार्यालय में की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के पीए पर यह आरोप लगाया है. डॉक्टर्स सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे हैं.दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में डॉक्टर मनोज लाहोटी सुनवाई के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर बातचीत हो गई. इतने में ही आयोग के अंदर डॉ. मनोज लाहोटी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.सुयश अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के पीए पर मारपीट का आरोप लगाया है. बड़ी संख्या में डॉक्टर्स सिविल लाइन थाने पहुंचे हुए हैं, जहां आरोपी पीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!