सरायपाली: अंकित भोई का हुआ चयन नवोदय शिक्षक के लिए

सरायपाली( काकाखबरीलाल) .सरायपाली बिकासखंड के अंतर्गत ग्राम बलौदा निवासी अंकित भोई का जवाहर नवोदय विधालय शिक्षक के रूप चयन हुआ है. विगत 24 सितंबर को जवाहर नवोदय विधालय समिति का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था. जिसमे अंकित भोई ने टीजीटी हिदी की परीक्षा में पुरे देश में 18 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.
सितंबर 2019 को जवाहर नवोदय विधालय समिति कि ओर से 320 पदो पर भर्ती देश के विभिन्न राज्यों के राजधानी में कम्प्यूटर आधारित आंनलाईन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें अंकित ने देशभर में 105 वां स्थान प्राप्त किया . फिर 17 माचृ को चंडीगढ़ में इंटरव्यू हुआ जिसमे 200 में 166 अंक हासिल किया, इंटरव्यू में अच्छे प्रदर्शन के परिणामस्वरूप देश में 18 वां स्थान प्राप्त किया है. अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता ,मित्र व अपने गुरुजन, और सहायक प्राध्यापक नंदकिशोर प्रधान को दिया . उनके इस उपलब्धि से उनके गुरुजन व उनके माता पिता ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

























