छत्तीसगढ़

चरित्र शंका पर मंदिर के पुजारी ने पत्नी की जमकर की पिटाई

चरित्र शंका पर मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई अधमरा कर दिया, फिर आग के हवाले कर दिया. महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुट गई है.घटना भाटापारा ग्रामीण थानान्तर्गत ग्राम धौराभाठा की है, जहां साईं मंदिर के पुजारी रामनारायण पांडे ने अपनी पत्नी मंदाकिनी पांडे के चरित्र पर संदेह जताते हुए बीती रात जमकर मारपीट की, इसके बाद आग के हवाले कर दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर ग्रामीण थाना प्रभारी रौशन राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत मे लेकर आगे की जांच में जुटे हैं.

थाना प्रभारी रौशन राजपूत ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग एक बजे की है. आरोपी पुजारी अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में ही रहता है. उसके दो छोटे बच्चे हैं, साथ में अपने साला व साली को भी रखा हुआ है. चरित्र शंका पर आरोपी की बुधवार रात पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी को जमकर मारपीट कर अधमराकर दिया. इसके बाद आग लगा दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!