खल्लारीछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तरमहासमुंद

छत्तीसगढ़: जोगी कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, सात नामों की हुई घोषणा

पूर्व विधायक परेश बागबाहरा होंगे खल्लारी विधानसभा के प्रत्याशी

प्रकाश सिन्हा, रायपुर/महासमुंद. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कुछ नामों की अनुशंसा के आधार पर पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने नामों का चयन किया गया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है. सात विधानसभा सीटों के लिए जारी की गई इस सूची में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है.

जानिए जनता कांग्रेस की चौथी सूची में कौन ?

बीजापुर से बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संकनी चंद्रिया को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.. वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक परेश बागबाहरा को खल्लारी से टिकट दिया गया है. बालोद विधानसभा के लिए अर्जुन हिरवानी, बैकुंठपुर से बिहारी राजवाड़े, दंतेवाड़ा से जया कश्यप, नारायणपुर से बलिराम कचलाम और बस्तर से सोनसाय कश्यप को टिकट मिला है.
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रभारी महासचिव अब्दुल हमीद हयात ने आज दोपहर 01 बजे कटोरा तालाब स्थित सागौन बंगले में पत्रकारवार्ता लेकर सात विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की…
पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से अब्दुल हमीद हयात के साथ मीडिया अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे, नितिन भंसाली प्रवक्ता, संजीव अग्रवाल, प्रमोद झा, पूर्व पार्षद सिद्दिक कुरैशी उपस्थित थे..

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे एवं नितिन भंसाली ने कहा कि पार्टी ने पूर्व में 29 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी, आज 07 नामों की घोषणा के साथ कुल 36 प्रत्याशियों की नामों की घोषणा की गई है।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!