श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यादव समाज सरायपाली के तत्वधान में ओड़ियापारा टाउनहॉल में आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव यादव (संरक्षक अ.भा.या.महासभा)अध्यक्षता पीलादाऊ यादव (संयोजक झे.या.समाज)विशिष्ट अतिथि रथराम यादव (संरक्षक अ.भा.या.महासभा) जगन्नाथ यादव(संरक्षक झे.या.समाज) मंगला यादव(सदस्य झे.या.समाज)दाशरथी यदु(संरक्षक अ.भा.या.महासभा)अनुपमा देवी ठेठवार(मातृशक्ति या.समाज)हीरालाल यादव(वरिष्ठ झे.या.समाज)रामेश्वर यादव(वरिष्ठ झे.या.समाज)अतिथियों का स्वागत-पवन कुमार यादव (अध्यक्ष अ.भा.या.महासभा) विजय यादव ,हितेश यादव, कैलाश यादव ,वीरेंद्र यादव, दया यादव, विक्रम यादव, ज्योति कुमार यादव ,फकीर यादव दुर्वादल यादव ,रमाकांत यादव, टिंकू यादव, महेंद्र यादव, जयंती यादव ,सुभाषिनी यादव ,ओम प्रकाश यादव, करण यादव ,धनपति यादव, प्रदीप यादव ,जय यादव, शैलेंद्र यादव एवं सदस्यों द्वारा किया गया। डांस प्रतियोगिता कृष्ण वेशभूषा एवं जुगार सजाओ प्रतियोगिता रखा गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। डांस प्रतियोगिता एकल में प्रथम -भावना यादव प्रथम- मनीषा मटारी द्वितीय- राजा यादव द्वितीय – दीपिका यादव तृतीय- भाविका यादव डांस समूह में प्रथम -मनीषा एंड ग्रुप द्वितीय -मानसी, तमन्ना यादव ग्रुप तृतीय प्रियंका, सुमन यादव ग्रुप राधाकृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता राधा वेशभूषा में प्रथम- आरव द्वितीय- दीपिका यादव तृतीय- धारा यादव कृष्ण वेशभूषा में प्रथम – शौर्य ठेठवार द्वितीय -टिकेश तृतीय- रोशनी यादव जुगार प्रतियोगिता में प्रथम -श्रीमती कांति यादव द्वितीय- श्रीमती सपना यादव तृतीय- श्रीमती कुमोदिनी यादव विजेता रहे। पुरस्कार स्व.बलराम यादव,स्व.सुमुखी यादव,स्व.शंकर यादव,स्व.उषा यादव,स्व.पूर्णचंद्र यादव की स्मृति में सौजन्य हितेश यादव ,जोगेश यादव, देवेंद्र यादव एवं जय यादव के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। नकद पुरस्कारों की भी वर्षा होती रही।राधाकृष्ण वेशभूषा में निर्णायक -ममता ठेठवार, किरण यादव ,जयंती यादव, डांस एवं जुगार प्रतियोगिता में निर्णायक ज्योति कुमार ठेठवार ,मंगला यादव ,ओम प्रकाश यादव थे। महाराज पंडित आशीष मिश्रा, पाणिग्रही एण्ड ग्रुप द्वारा संगीतमय भजन संध्या के साथ कृष्ण जन्म का पूजन विधि विधान से किया गया। जिसमें सभी बंधु, भगिनी भाव- विभोर होकर आनंद लेने लगे। संगीत के साथ महाआरती किया गया ।इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 3 फीट का लाई से बना जुगार रहा ।इसके साथ कृष्ण जी के जन्म होते ही केक काटकर पटाखे फोड़ कर खुशी मनाया गया। सभी भक्तवृद प्रसाद भंडारा ग्रहणकर कार्यक्रम का समापन किया गया।























