
रिपोर्ट – नन्दकिशोर अग्रवाल
काकाखबरीलाल पिथौरा – पिथौरा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र के ए एन एम कार्यकर्ताओं द्वारा पिथौरा के मुख्य मार्ग में रैली निकालकर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति लोगों में जन जागृति लाने का संदेश दिया। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा आम जन को जागरुक करते हुए नारा लगाते हुए बताया गया कि कुष्ठ रोग असाध्य नहीं सहाय्य है। इसे निपटने के लिए एमडीटी की गोली स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में उपलब्ध है। जिसका फायदा लोगों को लेना चाहिये।एवम अपने आस पास के क्षेत्र में भी संदेश फैलाने की भी अपील की।
AD#1

























