सरायपाली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हांडीफोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुई चौहान सेना प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद

सराईपाली (काकाखबरीलाल). क्षेत्र के ग्राम आंवलाचक्का में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित दही हांडीफोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद शामिल हुई।
इस अवसर पर नंद ने कहा कि आदिकाल से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता रहा है। क्षेत्र में भी कृष्ण भक्तो द्वारा दही हांडीफोड़ प्रतियोगिता विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे इस पावन अवसर पर शामिल होने अवसर मिला। भगवान श्रीकृष्ण आप सभी को सुख-शांति एवं समृद्धि दें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रूपलाल नंद जी ने सभी ग्रामवासियों के कार्यों की सराहना करते हुवे सबको श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी
इस दौरान ग्राम पंचायत आंवलाचक्का के सरपंच, विनोद यादव उपसरपंच सुरोटी लकड़ा तथा अर्जुन बसोड़ चौहान सेना बसना के सेनानायक अशोकसागर सूरज चौहान शेखर चौहान बिरजुलाल नँद एवं सराई पाली के सेनानायक,विशेष रूप से उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश चौहान भगतराम चौहान प्यारे लाल चौहान परमेश्वर पंकज टेकलाल बिहारी जिगर यादव का विशेष सहयोग रहा
दही हांडीफोड़ प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
























