छत्तीसगढ़

चोरी के मोबाईल बेचने के फिराक में घुम रहे दो यूवक दबोचे गए

राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 ग्राम मेमरा रोड़ किनारे कुछ व्यक्ति मोबाइल बेचने के फिराक में घुम रहे है। मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना पिथौरा की टीम उक्त स्थान पहुचकर दो व्यक्ति को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ पर अपना नाम शशी कुमार बाघ पिता श्रीजय बाघ उम्र 40 वर्ष एवं दुलार साय पिता टिधवर उम्र 28 वर्ष साकिनान ग्राम सुखीपाली वार्ड नं0 11 शांति नगर थाना पिथौरा बताया। जिनसे मोबाईल बेचने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी ली गई तो बोरी में कपड़ो के बीच छिपाकर सेमसंग ग्लैक्सी 02 नग मोबाईल, 01 नग एम आई. कम्पनी का एवं 10 नग की-पेड मोबाईल आई ए.आई. आर. कम्पनी का कुल 13 मोबाईल एवं लेडिस एवं बच्चें के नये-नये कपड़े मिलें।

मोबाईल एवं कपड़े के संबंध में पूछताछ किया गया तो बताये कि कुछ दिन पहले एन0एच0 53 में जा रहे थे तो एक ट्राक से बोरी गिरा। जिसे खोल कर देखे तो उसमें 13 नग मोबाईल फोन एवं भारी तादात में नये कपड़े भरे हुये मिले। जिस आरोपीगण बईमानी पूर्वक अपने पास रखकर उसने बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे थे। आरोपियांे को मौके पर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 नग मोबाईल एवं महिलाओं/बच्चों के नये पकड़े जुमला कीमती 88,750 रूपयें को जप्त कर थाना पिथौरा में धारा 41(1$4), 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरी0 केशव कोसले, सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपूत, प्रआर श्रवण दास, प्रकाश नंद, मिनेश सिंह धु्रव, तुकाराम सिन्हा, कुबेर जयसवाल आर. शैलेष ठाकुर, देव कोसरिया, त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, हीरालाल मिश्रा द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
शशी कुमार बाघ पिता श्रीजय बाघ उम्र 40 वर्ष सा0 ग्राम सुखीपाली वार्ड नं0 11 शांति नगर थाना पिथौरा ।
दुलार साय पिता टिधवर उम्र 28 वर्ष सा0 ग्राम सुखीपाली वार्ड नं0 11 शांति नगर थाना पिथौरा।
जप्त मशरूका – सेमसंग ग्लैक्सी 02 नग, 01 नग एम आई. एवं 10 नग की-पेड मोबाईल आई ए.आई. आर. कम्पनी का जप्त।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!