सरायपाली:शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा में जादुई पिटारा का शुभारंभ




सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा में बनमोती चिन्तामणि भोई ( प्रधान पाठक ) एवं क्षेत्रपाल भोई ( सहायक शिक्षक ) ने बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक सर्वांगीण विकास को देखते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही खिलौना पर आधारित कार्यशाला में बच्चों को पेपर क्राफ्ट , टंग्राम , मुखौटा बनाना तथा कठपुतली बनाकर बच्चों को इन सभी की जानकारी बताई तथा इन सभी चीजों को सुरक्षित रखरखाव के बारे में बतायें बच्चों ने स्थानीय समाग्री से उपलब्ध एवं वातावरण के अनुरूप खिलौना निर्माण द्वारा बच्चों की सीखने की क्रिया को अपेक्षाकृत सरल बनाने पर फोकस किया गया बच्चों का खिलौना के प्रति आर्कषण को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार से हमें कक्षा के वातावरण को इन खिलौनों के माध्यम से भयमुक्त वातावरण निर्मित कर कक्षा को रोचक, आकर्षित बनाना, खुशमिजाज माहौल बनाकर रखना, बच्चों को सिखाया गया। इसकी जानकारी बनमोती चिन्तामणि भोई ( प्रधानपाठक) ने दी 



























