अंबिकापुर

पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो आरोपी को पकड़ा

अंबिकापुर (काकाखबरीलाल).अवैध रूप से गाँजा बेचने की फिराक में घूम रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से तलाशी के दौरान दो किलो गाँजा बरामद हुआ है। जिसका बाजार भाव 15 हजार रुपये बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने गाँजा एवं बाइक जब्त करते हुए आरोपी को विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस को सोनतराई मोड़ पर एक बाइक सवार युवक नजर आया जो पुलिस को देख घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को धर दबोचा और बाइक की तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो गाँजा बरामद हुआ। जिसका बाजार भाव 15 हजार रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने गाँजा समेत बाइक सवार युवक जदुमणि आ सदई प्रसाद महकूल को पकड़कर थाने ले आई और उसके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदित हो कि सीतापुर क्षेत्र गाँजा के अवैध व्यापार के रूप में हमेशा से सुर्खियों में रहा है। खासकर ग्राम बनेया को तो गाँजा का मंडी के रूप में जाना जाता है। पड़ोसी राज्य उड़ीसा से आने वाला अवैध गाँजा बनेया के तस्करों से होते हुए पूरे क्षेत्र में पहुँचता है। बनेया के अलावा ग्राम उलकिया, गुतुरमा, राधापुर, सुर, रायकेरा, मुरता, विशुनपुर, मंगारी, वंदना जैसे कई ऐसे गाँव है। जहाँ गाँजा का कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है पर सालों से अक्सर यही होता रहा है कि पुलिस अपने लक्ष्यपूर्ति के लिए एकाध को आरोपी बना अपना पल्ला झाड़ लेती है।
अभी बीते छः माह साल भर के अंदर तो एक भी मामला पकड़ में नही आया था। अब नए कप्तान के आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और सप्ताह भर के अंदर कार सवार युवकों से 10 किलो एवं बाइक सवार युवक से 2 किलो गाँजा बरामद कर जुआड़ियो के विरुद्ध भी अभियान छेड़ दिया है। इसी तरह एक अभियान अवैध रूप से कबाड़ एवं शराब का व्यापार करने वालो के विरुद्ध भी छेड़ने चाहिए ताकि क्षेत्र में होने वाले चोरी एवं अपराधों पर लगाम लग सके।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!