अंबिकापुर
सड़क का निरीक्षण करने निकले संसदीय सचिव की गाड़ी फँसी… ट्रेक्टर से हुआ टोचन

अंबिकापुर (काकाखबरीलाल). सामरी के विधायक चिंतामणि महराज सड़क निर्माण का निरीक्षण करने गए, उन्हें निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। लौटने लगे तो निर्माणाधीन सड़क में विधायक जी की इनोवा ही फँस गई। ग्रामीण, समर्थक और साथ मौजुद पुलिसकर्मियों ने भरपूर ज़ोर लगाया पर इनोवा हिली तक नही, और तब ट्रेक्टर से टोचन करा कर विधायक का वाहन निकलवाया गया।इस पूरी क़वायद के दौरान विधायक जी गाड़ी में ही बैठे रहे, दरअसल जिस तरफ़ विधायक जी विराजे थे, उधर कीचड़ था, तो सुविधा को देखते हुए यह बेहतर समझा गया होगा कि विधायक जी वाहन में ही रहें।
खबरें हैं कि सामरी विधायक चिंतामणि जिस सड़क निरीक्षण के लिए गए थे,उसका निर्माण फ़ॉरेस्ट द्वारा कराया जा रहा है। विधायक इस सूचना पर पहुँचे थे कि, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है।
AD#1



























