अंबिकापुर

अंबिकापुर में बस दुर्घटना, एक की मौत और कई यात्री घायल

काकाखबरीलाल अंबिकापुर। बनारस स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह केंदली नाला के पास एक बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर और भटगांव के अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में केबिन में बैठे युवक की मौत हो गई और उसका शव अंदर ही फंस गया था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक गुप्ता बस सर्विस की यह स्लीपर बस रायपुर से वाड्रफनगर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार में होने की वजह से ड्राइवर बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह पेड़ से टकरा गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और विभिन्न साधनों से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!