बसना

बसना : च्वाईस सेंटर में चोरों ने बोला धावा

बसना( काकाखबरीलाल) .बसना थाना क्षेत्र के साल्हेतराई स्थित च्वाईस सेंटर मंे गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।बता दें कि इसी च्वाईस सेंटर में 5 मई को भी सेंधमारी हुई थी पर शिकायत के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा सके।

जानकारी के अनुसार पीड़ित च्वाईस सेंटर संचालक ने बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अगस्त गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसके दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सामानों में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद एक कलर प्रिंटर, 4 सीसीटीवी कैमरा, एक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटर, डीवीआर, हार्ड डिस्क, सीपीयू, मॉनिटर सहित लगभग 60 हजार रुपए का सामने ले गए। बसना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!