छत्तीसगढ़

पटेवा: लामीडीह जाने का रास्ता में आम लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का यशवंत भारती ग्राम गोड़पाली से लामीडीह जाने का रास्ता में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, पुलिस की टीम सूचना द्वारा बताये स्थान ग्राम गोड़पाली से लामीडीह जाने का रास्ता में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यशवंत भारती पिता गोविन्द राम भारती उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को जप्त किया गया । पुलिस ने 36(C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!