सरायपाली

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर युकां सरायपाली ने किया मास्क वितरण

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। युवा कांग्रेस सरायपाली के द्वारा 1 मई को आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस महासमुंद जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकार के आदेशानुसार सरायपाली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर क्षेत्र के अनेक ग्रामों में पहुँचकर मास्क वितरण कर लोगो को मास्क पहनने जागरूक किया।
चौधरी ने कहा 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को न्याय योजना के तहत पहली किस्त जारी कर दी है छत्तीसगढ़ के सभी 22 लाख लाभार्थी किसानों की ओर से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी एवं सभी छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को आभार व्यक्त करता हूँ किसानों को बधाई देता हूँ।
उन्होंने कहा युकां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कोको पाढ़ी जी ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों को मास्क पहनने हेतु जागरूक करने एक महत्वकांक्षी अभियान मास्क पहनों छत्तीसगढ़ की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत आज 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी शहादत दिवस पर हमनें क्षेत्र के हजारों लोगों को मास्क देकर मास्क पहनने जागरूक किया।
युवा कांग्रेस कोरोनाकाल में अशहाय लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने का भी कार्य कर रहीं हैं,प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार सरायपाली युकां का लोगों को राहत पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अभियान में संजय चौधरी अध्यक्ष युकां सरायपाली,मनोज पटेल युकां उपाध्यक्ष,पालेश्वर पटेल,आर्यन वैष्णव,कुलदीप चौधरी,गोपाल पटेल शामिल थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!