सरायपाली

सरायपाली: शिक्षक फेडरेशन के तत्वावधान में कोरोना महामारी से मृत परिवारों को प्रदान किया गया आर्थिक सहायता

सरायपाली (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सराईपाली के तत्वाधान में विगत माह संघ के 2 सदस्यों सुभाष सिंह जगत और श्री बुद्धेश्वर दास वैष्णव की कोविड-19 से संक्रमण के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
संघ के द्वारा संवेदना सह आर्थिक राशि अभियान चलाकर दोनों दिवंगत साथी के परिवार को 29000-29000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
पूर्व में भी संघ के द्वारा कई साथी के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जा चुका है।।
जिसमे सहायक शिक्षकगण अपने वेतन से 100 की राशि दिवंगत साथी के परिवार को सहायतार्थ प्रदान करते आए है। यहां पर यह बताना लाज़मी होगा कि, संघ के तत्परता से दोनों दिवंगत साथी के पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति भी मिल चुकी है। और उनके सेवा काल के दौरान के कटे हुए राशि का भी भुगतान किया जा चुका है।।

इस मुहिम में जुड़े ब्लॉक सराईपाली के समस्त सहायक शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में अपने साथियों की मदद के लिए एक अनुकरणीय कदम उठाया।
और आगे भविष्य में भी ऐसे संकट आने पर सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

उक्ताशय की जानकारी छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय द्वारा दी गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!