बसना: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कूटी को मारी ठोकर स्कूटी क्षतिग्रस्त

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। देवेन्द्र पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जमड़ी का निवसी है कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है टाईल्स मिस्त्री का काम करता है दिनांक 18/07/2025 को पिताजी दुजेंलाल पटेल अपने स्कुटी एक्टीवा क्र CG06GL6853 में काम से बसना आ रहे थे शाम करीबन 05/00 बजे बस स्टैण्ड बसना के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही मारूती वेगानार क्र CG04HM3388 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए पिताजी के स्कुटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी स्कुटी सहित नीचे गिर गये । एक्सीडेंट से पिताजी के दाहिने आंख के उपर, गाल, दाहिने हथेली एवं दोनो पैर में चोटे आयी तथा स्कुटी क्षतिग्रस्त हो गया जिसे ईलाज कराने शासकीय अस्पताल बसना ले गये डांक्टर द्वारा रिफर करने पर प्राईवेट ईलाज करा रहे हैं पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























