छत्तीसगढ़

जगदलपुर में आवासीय खेल अकादमी के लिए 28-29 मई को चयन ट्रायल

जगदलपुर में बस्तर संभाग की पहली आवासीय खेल अकादमी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 और 29 मई को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में होगा, जिसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक हिस्सा ले सकेंगे।
चयनित खिलाड़ियों को तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स में विशेष प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम स्थित आवासीय अकादमी में निःशुल्क दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
28 मई, सुबह 7 बजे से – पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण
29 मई – खेल कौशल परीक्षण
आवश्यक दस्तावेज
आयु प्रमाण पत्र
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र
चयनित खिलाड़ियों को सुविधाएं
निःशुल्क आवास एवं भोजन
शैक्षणिक व्यय
खेल प्रशिक्षण व प्लेइंग किट
दुर्घटना बीमा
विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं
अकादमी में तीरंदाजी और एथलेटिक्स के 20-20 तथा फुटबॉल के 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या 28 मई को सुबह 7 बजे सीधे धरमपुरा क्रीड़ा परिसर पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!