छत्तीसगढ़
सरायपाली : हम पर संदेह करते हो कहकर जान से मारने की धमकी

- लोचन प्रसाद साहू ने सरायपाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम रोहिना का निवासी है वकालत करता है । दिनांक 17.04.2022 के रात्रि 08 बजे के आसपास घर में था। उसी समय गांव के हिरालाल साहू एवं बिरंची साहू मेरे घर अंदर घुसे और मुझे तुम कबड्डी संघ के अध्यक्ष हो और मिठाई गायब होने पर हम पर संदेह कर रहे हो कहते हुए दोनों एकराय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर बिरंची साहू मेरे को पकड़े और हिरालाल साहू मुझे हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये। जिससे मेरे गला एवं गाल में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को मेरी पत्नि श्रीमति बैजंती साहू , भाई जयदेव साहू, विशम्भर पोटा एवं अब्दुल रावत देखे सुने और बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
AD#1


























