
काकाखबरीलाल/भंवरपुर। ग्राम भंवरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति, अधिकारी कर्मचार, पत्रकार संघ, महिला समूह एवं ग्रामीणों के संयुक्त तत्वाधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।


कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, सरस्वती शिशु मंदिर, ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर ,पुलिस चौकी भंवरपुर में पौधारोपण कर उसके महत्व को बताया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूकता के लिए ग्रामीण जनों को प्रेरित किया गया तथा पेंड पौधों का हमारे दैनिक जीवन मे महत्व बताया गया । कार्यक्रमको सफल बनाने में चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति भंवरपुर के व्यवस्थापक चुम्मन पटेल , पंचायत विभाग से देवधर चौहान, जयराम दास वैष्णव ,पुरुषोत्तम दीवान छत्तीसगढ़िया ,शिक्षा विभाग से पूरन दीवान ,मोहित बरिहा, गणेश सिदार ,प्रदीप सेठ, कृषि विभाग से श्री निषाद, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल स्वर्णकार, मितानिन गंगा पटेल सहित महिला समूह की महिलाए,
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर से टिकेश्वर साहू ,खिलेश्वर बरिहा, खीरसागर, राकेश चतुर्वेदी ,हितेश चौहान, यदुनंदन साहू ,गणेश तांडी, केदारनाथ, अनिल कुमार, आदर्श गोयल, हरिशंकर देवांगन, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ,स्वास्थ्य विभाग के रमाकांत भोई सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में व्यापारी रोशन अग्रवाल, मोन्टू अग्रवाल, पेंशनर एवं भाजपा मंडल महामंत्री गुलाब किशोर स्वर्णकार , पंच केशव देवांगन का भी विशेष योगदान रहा।

























