शेखर ने कायम कि ईमानदारी की मिसाल, तिजहारिन तक पहुंचा नगदी व सोना रखा बैग

रायपुर( काकाखबरीलाल) .देश मे बढ़ते भ्रष्टाचार ओर बेईमानी के बीच कहीं न कही आज भी ईमानदारी जिंदा है, तभी तो देश मे कहीं न कहीं से ऐसी खबरें मिल ही जाती है कि रुपए-पैसों और जेवरात से भरे बैग को आदमी बिना किसी लालच के उसके मालिक तक पहुंचा देता है. ऐसा ही वाकया धरसींवा के सिलयारी में हुआ, जहां शेखर यादव ने रास्ते में मिले बैग को ईमानदारी के साथ पुलिस चौकी में जमा किया. इसके बाद सोशल मीडिया में बात फैली, उधर सिमगा पुलिस को भी सूचना दी गई.आखिरकार बैग मिलने से तिजहारिन बहन की खुशियां वापस लौट आई.जनपद प्रतिनिधि शेखर यादव को यह बैग दो दिन पहले उस समय मिला जब वह अपने काम से तरपोंगी से सिलयारी आ रहे थे. तभी ग्राम मनहोरा के पास सड़क किनारे बैग पड़ा दिखा, जिसे उन्होंने पुलिस चौकी सिलयारी में जमा कर सोशल मीडिया में इसे वायरल किया. इधर सिलयारी पुलिस ने बैंग मिलने की सूचना धरसींवा थाना और सिमगा थाना को भी दी.
सिमगा पुलिस के माध्यम से बैंग के मालिक को पता चला. बैग सिमगा निवासी दिनेश साहू का था जो कि अपनी भांजी को तीजा पोला पर्व मनाने मटिया से सिमगा लेकर जा रहे थे, तभी बैग रास्ते में गिर गया था. बैंग में से 2500 रुपए और 2 तोला सोना के आभूषण थे. घर जाकर बैग न मिलने के बाद से परिवार में मायूसी थी, लेकिन जैंसे ही बैग मिला इस परिवार की तीजा पोला पर्व की खुशियों को मानो चार चांद लग गए. बैग मिलने पर तिजहारिन बहन के परिजनों ने शेखर यादव का धन्यवाद दिया.





























