प्राथमिक शाला तरपोंगी के बच्चो को दिया गया न्योता भोज


छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना न्योता भोज को शिक्षा विभाग के शिक्षक फलीभूत कर रहे हैं,जिसमे समाज को विद्यालय से जोड़ने का काम किया जा रहा हैं ,समाज से बुद्धजीवी वर्ग, समाज सेवी राजनीतिज्ञ, कर्मचारी वर्ग के लोग अपने विशेष कार्यक्रम जैसे जन्मदिन, तीज त्यौहार,छट्टी, शादी जैसे कार्यक्रमो में बच्चों को आमंत्रित कर या विद्यालय में न्योता भोज आयोजित कर उन्हें विशेष प्रकार के व्यंजन फल एवं भोजन दिये जा सके , जिससे उन्हें पोषण आहार मिल सके। और समाज या समुदाय का झुकाव विद्यालय की ओर बढ सके।
इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला तरपोंगी, की प्रधान पाठिका गायत्री चन्द्राकार और सहायक शिक्षक अमित कुमार उइके के द्वारा बच्चो न्योता भोज कराया गया। इसी कढ़ी में विद्यालय की छात्रा गूंजा साहू का जन्मदिन छात्रा के पिता भारत साहू और माता रोहाणी साहू के द्वारा केक व स्वल्पाहार के रूप में सहयोग करके किया गया।बच्चों को चावल , सब्जी, दाल , केक, केला,अंगूर,मिक्चर,सलाद, चाकलेट परोसा गया। न्योता भोजन में गांव के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया।प्रधान पाठक गायत्री चन्द्राकार और सहायक शिक्षक अमित कुमार उईके के सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उपस्थित सभी लोगो ने कार्यक्रम की प्रसंशा की और योजना में भागीदारी की बात की।


























