छत्तीसगढ़

ससुराल पहुंचे दामाद की बेदम पिटाई ….

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा स्थित ससुराल में किराना दुकान गुटखा खाने गए दामाद के साथ पिता-पुत्र ने मिलकर विवाद शुरू कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आहत की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी जयकिशन धृतलरे पिता जेठू प्रसाद मोबाइल मैकेनिक हैं। ग्राम बोड़सरा में उनका ससुराल है। इसके चलते वे दो सितंबर से अपने ससुराल बोड़सरा में हैं।

शनिवार की देर शाम वे शिव चौक स्थित किराना दुकान गुटखा खाने के लिए गए थे। जयकिशन अपनी बाइक में सवार होकर दुकान पहुंचे और बाइक को खड़ी कर रहे थे। तभी वहां जितेंद्र पहले से खड़ा था। उसने बाइक हटाने की बात कहते हुए जयकिशन की बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इस पर जयकिशन ने उसे मना किया। इतने में जितेंद्र गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जयकिशन के मना करने पर उसने हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच विवाद होते देखकर जितेंद्र के पिता ने बांस की लाठी निकाल लिया और जयकिशन के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में जयकिशन घायल हो गया। उनके हाथ, कांध सहित अन्य हिस्सों में चोटे आई। इस घटना की जानकारी उन्होंने ससुराल वालों को दी। फिर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गए। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद उसकी शिकायत पर आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!