लोकसभा निर्वाचन: वाहनों की सघन जांच जारी… शिकायत के लिये 24 घण्टे संचालित है कंट्रोल रूम..

रायपुर, 07 अप्रैल 2019
लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले में आदर्श आचरण संहिताके अनुपालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीडॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर गठित फ्लाईंग स्क्वाडटीम और स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा वाहनों की सघन जांचजारी है। फ्लाईंग स्क्वाड की टीम द्वारा सी–विजिल औरकंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जारही है वहीं जिले की प्रवेश सीमाओं में स्थैतिक निगरानी दलोंद्वारा आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जांचकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। कलेक्टर एवं जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि जांच केदौरान सभी टीम शालीनता पूर्वक व्यवहार और बातचीतकरें।
गौरतलब है कि चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिएउन्हें कई प्रलोभन दिए जाते है। जिसमें कपड़े, कंबल, शराब,बर्तन, नगद राशि जैसी अन्य लुभावनी वस्तुएं शामिल है।चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं कोलुभाने के इस तरह के प्रयासों को सख्ती से रोकता है। इसहेतु गठित फ्लाईंग स्क्वाड टीम और स्थैतिक निगरानी दलोंद्वारा निगरानी रखी जाती है। ये टीमें प्रलोभन की वस्तुओं केपरिवहन को रोकने के लिए नाकेबंदी कर शक के आधार परसभी प्रकार के वाहनों की जांच करती है। बिना अनुमति केप्रचार सामग्री सहित कई अन्य अपत्तिजनक सामग्री पाएजाने पर या अवैध रूप से ले जाई जा रही सामग्रियांे कोजप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करती है।
चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए 24 घण्टें संचालित होरहा कंट्रोल रूम
लोकसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता केउल्लंघन सहित अन्य चुनाव संबंधी शिकायतों के त्वरितनिराकरण के लिए जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्थानीयनिर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसकादूरभाष नंबर 0771-2445785 है। यह कंट्रोल रूम 24घण्टें संचालित हो रहा है।
चुनावी व्यय की शिकायत के लिए व्यय नियंत्रण कक्ष
लोकसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव संबंधी व्यय कीशिकायतों के निवारण के लिए जिला कलेक्टोरेट परिसरस्थित पुराना डीआरडीए भवन के प्रथम तल में व्यय नियंत्रणकक्ष बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 0771-2435444 है। व्यय नियंत्रण कक्ष में किसी भी समय चुनावव्यय से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह 24घण्टें संचालित हो रहा है।
सी–विजिल एप से भी की जा सकती है शिकायत
आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने पर कोई भीनागरिक मोबाईल एप्प सी–विजिल के माध्यम से भीशिकायत कर सकते है। मोबाइल फोन व्दारा खीची गई फोटोऔर वीडियों के रुप में शिकायत भेजी जा सकेगी। यदिशिकायत सही पाई जाती है तो इसमें 100 मिनट के अंदरकार्रवाई की जा रही है।


























