रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर और लैब तकनीशियन सहित 183 पदों पर निकली भर्ती

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर और लैब तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं , इन पदों के लिए आवेदन ही प्रक्रिया जारी है अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी का इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
नर्सिंग ऑफिसर के 33, स्टाफ नर्स के 3, आया बाई के 10, लैब तकनीशियन के 12, एएनएम के 21, क्लीनर के 3, सेनेटरी अटेंडेंट के 1, ब्लॉक डाटा मैनेजर – 2 सहित कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. क्लीनर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास और सेनेटरी अटेंडेंट के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं ब्लॉक डाटा मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वहीं चिकित्सकीय पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा , अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
























