सरायपाली

सरायपाली: रामचण्डी महाविद्यालय में सेमीनार का आयोजन

  सरायपाली (काकाखबरीलाल).रामचण्डी महाविद्यालय में डमजीवक ।  Method Adapted in Classroom  विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा सरस्वति मॉं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. जुबराज खमारी (प्राध्यापक, सम्बलपुर वि.वि.) एवं प्राचार्य डॉ. एन.के.भोई का स्वागत किया गया। बी.एड विभागाध्यक्ष प्रदीप बारीक के द्वारा अतिथि परिचय एवं सेमिनार विषय पर संद्विाप्त जानकारी दिया गया।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्राचार्य डॉं. एन.के.भोई द्वारा सेमिनार विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा-स्कूल तथा क्लास रूम में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कक्षा में शिक्षक को किन विधियों का इस्तेमाल करना है यह शिक्षक पर निर्भर करता है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नित नये-नये अनुसंधान के साथ नये नये तकनीक का समनवय करना एक अच्छे शिक्षक पर निर्भर करता है। मुख्य वक्ता प्रो. जुबराज खमारी ने डमजीवक । *Method Adapted in Classroom* विषय में प्रकाश डालते हुए शिक्षा, शिक्षण विधि, शिक्षण कौशल को शिक्षण प्रक्रिया में उपयोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिक्षण विधि का उपयोग कहॉं, कैसे और किस तरह करना है यह शिक्षक की कुशलता पर निर्भर करता है। इस कार्यक्रम में रामचण्डी महाविद्यालय एवं प्रतिभा कॉलेज ऑॅफ एजुकेशन के समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित थे सेमीनार में उपस्थित प्रतिभा कॉलेज के राजन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार पटेल, सुभाष पटेल, समीत कुमार बारीक, दमयन्ति पटेल, रूपानन्द बारिक एवं रामचण्डी महाविद्यालय के लव कुमार पटेल, सुनिल पटेल, रजनी प्रधान, भरत प्रधान एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफगण का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!