बसना

बसना में 8 अक्टूबर को मनो-यौन रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनोचिकित्सा एवं यौन रोग संबंधी समस्याओं के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मनोचिकित्सक एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं देंगे।
शिविर में डिप्रेशन, ओसीडी, आत्महत्या के विचार, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त की कमजोरी, हिस्टीरिया, दौरे, मिर्गी, सिरदर्द, नींद की समस्या, चिंता, तनाव, घबराहट तथा सेक्स संबंधी समस्याओं का परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा बच्चों में अत्यधिक चंचलता, जिद, बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में कमजोरी एवं मानसिक विकास संबंधी समस्याओं की भी जांच और परामर्श किया जाएगा।
नशा मुक्ति के तहत शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलियां, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू आदि की लत से संबंधित उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मानसिक तनाव, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, डर तथा व्यवहार संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकेगी।
शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। साथ ही फैमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसिलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!