सरायपाली
पत्रकार के वाहन को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े घर के सामने रखा दो पहिया वाहन हुआ पार

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सरायपाली के अध्यक्ष एवं हरिभूमि पत्रकार सुरेश गुप्ता का दो पहिया वाहन दिनांक 13 अगस्त 2020 दोपहर के समय लगभग 1:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे के दरमियान घर के बाहर से हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वाहन काले रंग का जिसका नंबर CG 06 GP 1406 की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर लिया गया है।श्री गुप्ता द्वारा लगभग 5:00 बजे घर से बाहर आकर देखा गया तो वहां दो पहिया वाहन नहीं मिला. तत्काल सरायपाली थाना में अज्ञात चोरों के ऊपर शिकायत दर्ज करा कर पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है
AD#1



























