जन-जागरूकता अभियान का दुरुगपाली में हुआ सफल आयोजन

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा,(काकाखबरीलाल)। समीपस्थ ग्राम दुरुगपाली में सामाजिक उत्थान एवं बच्चों को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु स्वप्रेरणा से चंद्रहास नाग,उपेन्द्र नाग,शंकर सिदार के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जन-जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया । इस अवसर पर चंद्रहास नाग महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसना एवं बागबाहरा,उपेन्द्र नाग उद्यानिकी विस्तार अधिकारी- बसना,शंकर सिंह सिदार सहायक शिक्षक- जमदरहा,लुकेश्वर सिंह ध्रुव सहायक शिक्षक गोंगल द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा तथा उसकी तैयारी के लिये मार्गदर्शन दिया गया कि किस प्रकार हम पढ़ाई करे कि जिससे हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सके । समाज मे विद्यमान नशामुक्ति के लिए भी सबसे निवेदन किया गया । इस अवसर पर भरतलाल मांझी,सुखसिंह ध्रुव,दिलीप ध्रुव,ओमप्रकाश मलिक,गाडाराय भोई,कुलेश्वर बरिहा,लखन भोई,घुरउ भोई,लेखराम ध्रुव,गांधी मलिक,अमर सिंह ध्रुव,भानु प्रताप ठाकुर,शिव भोई,सुरेश भोई,सुखराम बरिहा,संतोष भोई,नरेश भोई आदि उपस्थित रहे । शंकर सिंह सिदार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। बच्चों के लिए यह कार्यक्रम बेहद रूचीपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रहा । पढ़ लिख कर समाज को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा की आवश्यकता सभी ने महसूस किया। सभी ग्रामीणजनों ने कार्यक्रम की बेहद सराहना कि एवं आयोजन कर्त्ताओं को साधुवाद दिया गया।


























