मोटर साइकिल नहीं देने पर दो पक्षों में हुआ मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली( काकाखबरीलाल) . सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लिमाऊगुडा़ की महिला ने मोटर साइकिल नहीं देने पर मारपीट की शिकायत आरक्षी केन्द्र में की है. सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12.10.2020 के करीब प्रात: 08.00 बजे प्रेमा बाई साहु अपने घर में थी की गांव की सोनाली बाई मरकाम पति अरूण मरकाम आयी और मुझे बाहर बुलाकर बोली कि मेरे पति गांव जाऐगे कुछ समय के लिए आप मोटर सायकल दे दो बोली, तो मैं मोटर सायकल नहीं दूंगी बोली तो सोनाली बाई बोली तुम्हारा हमारा जान पहचान है और क्यों नहीं दूंगी बोल रही हो कहकर बहस करने लगी तो मेरी मां तीजमती क्यों देंगे मोटर सायकल बोली तो इतने पर से सोनाली बाई ने मेरी मां को अभद्र भाषा कहते हुऐ मारपीट करने लगी। मैं छूडाने गयी तो मुझे भी सोनाली बाई हाथ मुक्का से मारपीट की। फिर सोनाली बाई अपने घर चली गई और अपने पति अरूण मरकाम पिता रिखीराम मरकाम को बुलाकर ले आयी। अरूण मरकाम अपने हाथ में धारदार जैसे कुछ वस्तु पकडा था। और मेरे घर के बाहर आकर मेरा नाम लेकर चिल्लाते हुए बाहर निकल बोला मोटर सायकल नहीं दूंगी बोलती है कहकर तेरी इतनी अवकात कहते हुऐ तुझे जान से मार दूंगा कहते हुऐ मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किया . पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



























