छत्तीसगढ़

महांसमुद : यूक्रेन जंग में फंसे जिले के तीन छात्र अपने अपने घर पहुंचे

यूक्रेन जंग में फंसे महासमुंद के तीन छात्र पारस, राहु और दीपक रविवार देर रात तक अपने-अपने घरों में पहुंचे हैं। तीनों ही छात्र महासमुंद ब्लॉक के हैं। मालूम हो कि यूक्रेन से वापस आने वाली फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के 6 छात्र शामिल थे। जिसमें से तीन छात्र महासमुंद ब्लॉक के हैं। इन छात्रों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली एयरपोर्ट में रिसीव किया और छत्तीसगढ़ सदन लेकर पहुंचे।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी स्टूडेंट्स से उनका हाल-चाल और यूक्रेन के अनुभवों के बारे में जानकारी हासिल की। कल रविवार को अपने-अपने घर पहुंचने वाले छात्रों में फ रफौद निवासी पारस साहू, सिंधोरी निवासी राहुल पटेल, सिंधौरी के ही दीपक साहू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीन छात्रों का यूक्रेन में यह पहला साल है। राहुल सिधौरी गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद पटेल के पुत्र हैं। जबकि  पारस के पिता का नाम मोहन साहू हैं। राहुल, पारस और दीपक तीनों ही छात्र उजरोद में एक ही संस्था और एक ही कक्षा में  पढ़ाई करते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!