किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया बलात्कार, आरोपी व उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

अंबिकापुर(काकाखबरीलाल)। नाबालिग लड़की अपहरण कर बलात्कार करने व संरक्षण देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
3 महीने पूर्व शहर के ही युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
अंबिकापुर के नमनाकला खटिकपारा निवासी 21 वर्षीय गोपी राम पिता शिवबली राम ने अक्टूबर 2020 में शहर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने रिश्तेदार के घर कोरिया जिले में रखा था। यहां उसने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया।
किशोरी के अचानक गायब हो जाने पर उसके परिजन चिंतित हुए और उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर बालिका व आरोपी की तलाश कर रही थी।
खोजबीन के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी को कोरिया जिले के स्टोर दफाई से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी गोपी व संरक्षण देने के मामले में उसके रिश्तेदार 57 वर्षीय तकदीर को गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 368, 376, आईपीसी 1, 6, 17 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

























