महासमुंद :ग्राउंड में घुस कर मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद (काकाखबरीलाल).आरक्षी केन्द्र में अभिषेक आम्बिलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 15 बाजार वार्ड महासमुन्द का निवासी है , दिनांक 07.02.23 को शाम करीब 07.30 बजे मिनी स्टेडियम बास्केट बाल ग्राउंड महासमुन्द में वह और अन्य साथी शुभम, डिगेश, निखिल, आकाश सभी बास्केट बाल खेलने का अभ्यास कर रहे थे, उसी समय स्वीपर कालोनी के सुशील सोनी एवं राजा राम जलक्षत्री उर्फ बिट्टू दोनो नशे के हालत में आये और ग्राउंड में जबरन घुस कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, मना करने पर सुशील सोनी अपने हाथ मे रखे चाकू को गले मे लगा दिया था, मारपीट से गले ,बाये कंधे, दाहिने आंख में चोट आयी है साथी डिगेश नेताम एवं शुभम को भी चोट आयी है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















