पिथौरा

पेट्रोल डीजल के विरोध मे पूर्णत: बन्द रहा पिथौरा.

काकाखबरीलाल, पिथौरा: भारत बंद के आव्हान पर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पिथौरा बंद का आयोजन ब्लाक कांग्रेस द्वारा रखा गया। जिसमे डीजल, रसोई गैंस, पेट्रोल के मुल्यो मे बेतहासा वृद्धी GST से व्यापार जगत पर विपरित प्रभाव एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की किमतो मे हो रही बेतहासा वृद्धी से आम जनता को हो रही परेशानी को रेखांकित करते हुए बंद का आव्हान किया गया। नगर के नागरिकों ने साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद कांग्रेस के बंद को स्वस्फूर्त समर्थन प्रदान किया एवं सभी व्यवयायीक प्रतिष्ठान, होटल, चाय दुकान पान दुकान, सेलुन दुकान, सब्जी व्यवसायीयों ने अपना कारोबार बंद कर समर्थन दिया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन स्थानीय एस. डी. एम. को सौपा गया जिसमे राष्ट्रपति महोदय से किमतो मे कमी करने संबंधी निर्देश भारत सरकार को देने का आग्रह किया गया है।
पिथौरा बंद को सफल बनाने हेतू प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा,जिला पंचायत सदस्य उषा पटेल, देवेश निषाद, रणजीत कोसरीया, नन्दू राम राजपुत, विकाश शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, बब्लू सोनी, सुमित सिंघल, रमाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश डडसेना, राजा बग्गा, श्याम सुन्दर एरन, महेन्द्र साव, मेहेत्तर जगत, राजू सिन्हा, बलवंत निषाद, प्रेमलाल सिन्हा, गोलू रावल, संजय सिन्हा, मोतीलाल जांगडे, सरजू तिवारी, अभय सोनवानी, हराधन साहू, सुरेश मलिक, लोकनाथ डडसेना, सचिन घरडे, कल्याण राजपुत, जितेन्द्र सिन्हा, विक्की यादव, सहित अनेक कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!