सरायपाली
सरायपाली: 4 गिरफ्तार जानिए मामला



सरायपाली( काकाखबरीलाल).वार्ड न 11 की रहने एक महिला अपने नवजात मृत शिशु को लेकर थाना पहुंची और अपने 4 पड़ोसियों पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त महिला गर्भवती थीं तब से उसके पड़ोसियों ने मारपीट की, जिससे उसके बच्चे को चोट लगी। उसकी जह से बच्चे की मौत हो गई। वहीं सरायपाली थाना प्रभारी ने बताया कि 10 से 12 दिन पहले महिला का अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था तब महिला गर्भवती थी। 1 जनवरी को महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन 7 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई है। अब महिला ने आरोप लगाया है कि उस झगड़े में ही उनको चोट लगी थी जिस वजह से उसके बच्चे की मौत हुई है। इस मामले में थाना सरायपाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
AD#1
























