सरायपाली

सरायपाली:जान लेवा हमला मामला दर्ज

सरायपाली. आरक्षी केद्र बलौदा में जोगेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम कुसमीसरार पोस्ट किसड़ी तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी है। पड़ोसी सोमनाथ दास पिता लवणीधर दास जाति पूजारी निवासी ग्राम कुसमीसरार पोस्ट किसड़ी तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग. के द्वारा मकान से लगकर मकान निर्माण किया जा रहा है जिसमें घर तरफ छज्जा व पानी निकासी का रास्ता जबरन तरीके से रखा है जिसके लिए एसडीएम कार्यालय सरायपाली में आवेदन दिये आवेदन पश्चात एसडीएम साहब के द्वारा 30 जून 2023 को जोगेन्द्र साहू के पक्ष में सोमनाथ दास को सख्त हिदायत देकर जोगेन्द्र साहू के तरफ छज्जा नहीं बढ़ाने व पानी नहीं गिराने का आदेश दिया गया परन्तु सोमनाथ द्वारा एसडीएम के आदेश का अवहेलना कर जबरन तरीके से अतिक्रमण कर छज्जा बढ़ाया गया मना करने पर सोमनाथ दास उसकी पत्नि वृन्दावती बहु पुष्पांजली और नाती अभिषेक दास के द्वारा परिवार के उपर पत्थर फेंकते हैं और गाली गलौज करते हैं जिसमें तहसीलदार, पटवारी पुलिसकर्मी भी कई बार आकर सोमनाथ दास को मना किये थे फिरे भी नहीं माना दिेनांक 21 /08/2023 को अभिषेक द्वारा परिवार पर ईट फेंका गया जिसमें घर के छोटे बच्चे खेल रहे थे तो ईट बच्चों को लगा फिर दिनांक 22/08/2023 को सुबह छज्जा बढा रहा था मना किया तो पूत्र तरूणी सेन साहू को अभिषेक दास द्वारा उसके घर तरफ से सिर पर सब्बल घुसेडकर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया जिसमें 10 टांका लगा है और मेरे स्वयं के बायें हाथ को भी तोड दिया गया ईलाज के लिये 108 फोन करके एम्बूलेंस बुलवाया सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया फिर महासमुन्द रिफर कर दिया गया महासमुन्द से रायपुर रिफर किया गया रायपुर मेकाहारा हास्पिटल में जांच और ईलाज हुआ । सोमनाथ दास खूला चैलेंज कर धमकी दिया जहां शिकायत करना है करो मेरा कुछ नहीं कर सकते और उसकी बहु पुष्पांजली दास बेटे तरूणी सेन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी अगर परिवार को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार सोमनाथ दास और उसके परिवार वाले होगें अभिषेक दास द्वारा मूझ पर जान लेवा हमला किया गया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!