छत्तीसगढ़

नकली पुलिस बनकर 2 युवकों ने लाखों रुपये के जेवरात ले उडे़…

नकली पुलिस बनकर 2 युवकों ने महिला के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है. भिलाई में रहने वाली एक महिला को 2 युवकों ने लाखों का चूना लगया है. महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि वार्ड 34 काली माता पंडरी रायपुर निवासी सावित्री शर्मा अपने बेटे जयकुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी. 6 फरवरी को सावित्री शर्मा अपने पोते के साथ पदुम नगर स्थित शिव मंदिर दर्शन करने गई थी. मंदिर से वापस लौटते वक्त 2 बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को झांसा दिया. 2 युवकों ने खुद को पुलिस बताकर सावित्री शर्मा से कहा कि 2 दिन तक सोने की जेवारत नहीं पहनना है. जिसके बाद महिला ने दोनों हांथ के कंगन और गले की चैन उतारकर दे दी. दोनों आरोपियों ने उसी वक्त झोल करते हुए कागज की पुड़िया में गहने डालकर दे दिए.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!