जांजगीर चांपा

लॉकडाउन का उल्लंघन दुकानदारों को पड़ा भारी, राशन, किराना, कृषि सेवा केन्द्र और दवाई दुकान सील

जांजगीर-चांपा(काकाखबरीलाल)। एसडीएम मेनका प्रधान तहसीलदार प्रकाश साहू और नायब तहसीलदार द्वारा जांजगीर नैला नगरपालिका क्षेत्र में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत् लागू लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने पर आज एक टेलरिंग शाप और सेलून को सील करने की कार्रवाई की गई। लाकडाऊन में अनुमति नहीं होने के बाद भी मनोज हेयर ड्रेसर के द्वारा सेलून खोलने पर शॉप सील किया गया। इसी प्रकार अरुण जायसवाल के द्वारा टेलर्स की दुकान खोलने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार प्रकाश साहू ने बताया कि लाक डाऊन अवधि में टेलरिंग शाप खोलने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद टेलरिंग शॉप शाम 4.30 बजे खुला पाया गया।

लाक डाऊन का उल्लंघन करने पर तहसीलदार सक्ती द्वारा सक्ती स्थितअठवानी ब्रदर्स की राशन दुकान और अशोक मेडिकल स्टोर, महाराज कृषि सेवा केन्द्र को सील करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आज एसडीएम जांजगीर मेनका प्रधान, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा लिंक रोड स्थित पवन अग्रवाल की किराना दुकान को लॉकडाउन के नियमों जैसे दुकान के बाहर लाइनिंग या गोल घेरा नही बनाना, हैंड वाश की व्यवस्था नही करना, बिना मास्क के ही बैठे रहना तथा 5 से अधिक व्यक्तियों को दुकान में खड़ा रखने के कारण , दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई। गत 22 जुलाई को शाम 7 बजे कंटेन्मेंट जोन में स्थित मोहनदास नेभन्दास किराना स्टोर नैला को भी एस डी एम, तहसीलदार नायब तहसीलदार जांजगीर द्वारा सील किया गया था।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!