सरायपाली

सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ – पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना धूप दीप प्रज्वलित शिक्षिका ज्योति साहू, प्रियंका प्रधान,माताओं एवं बच्चों द्वारा किया गया। वैदिक पद्धति से विधि विधान से हवन पूजन एवं महा आरती के साथ सभी ग्रामीण जनों की मंगल कामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पालक भी इस प्रकार के संस्कारों से हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिए कहा। शिक्षा और संस्कार से ही समाज में अनुकूल वातावरण निर्मित हो सकता है। खीर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!