छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में यात्री बस अब शुरू, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर (काकाखबरीलाल)। राज्य के भीतर बस सेवाओं के संचालन हेतु सोशल फ़िज़िकल डिस्टन्स रखने, मास्क पहनने और एसओपी पालन की शर्तों पर अनुमति दी गयी। ज़रूरी काम से आने जाने वाले सभी यात्रियों को मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जिलों के भीतर और अंतर जिला आवागमन के लिए यात्री बस को तत्काल प्रभाव से राज्य में संचालन की अनुमति दी है। परिचालन के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक केवल निर्धारित स्टॉप पर ही वाहन का ठहराव होगा। बस में चढ़ते उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों और चालकों को धूम्रपान, पान, गुटखा, खैनी खाना और थूकना प्रतिबंधित रहेगा।

AD#1































